पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

12
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

नैनीतालः उत्तराखंड के चंपावत में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश में बरेली के एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली इज्जत नगर के चार पर्यटक कार से पिथौरागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान आज तड़के सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ सभी को खाई से बाहर निकाला।

सभी घायलों को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। जबकि अर्पित गंगवार, जोगेंद्र राजपूत और अमन यादव घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish