क्या मिटेंगी दूरियां या टूटेंगे दिल, फिल्म ‘नादानियां’ का ट्रेलर रिलीज

0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

मुंबई:  इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नादानियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म नादानियां के जरिए सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में है।फिल्म ‘नादानियां की कहानी साउथ दिल्ली की एक खूबसूरत लड़की पिया (खुशी कपूर), जो अपनी परफेक्ट लव स्टोरी लिखने चाहती हैऔर एक मध्यमवर्गीय सफल व्यक्ति अर्जुन (इब्राहिम अली खान), जो डिबेट टीम का कप्तान बनने का सपना देखता है,के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी दुनिया तब टकराती है जब पिया अर्जुन को एक लेन-देन के समझौते में शामिल करती है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म ‘नादानियां’का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें इब्राहिम और खुशी की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली।ट्रेलर में दोनों की प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली। फिल्म का ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि यह एक आम बॉलीवुड रोमांस है, जिसमें एक लड़का एक लड़की से मिलता है, वे प्यार में पड़ जाते हैं, अलग हो जाते हैं और आखिरकार क्लाइमेक्स में फिर से मिल जाते हैं। फिल्म ‘नादानियां’में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे प्रभावशाली सहायक कलाकार हैं।

फिल्म का प्रीमियर सात मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगा। सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, एक नया सेमेस्टर शुरू होता है,और प्यार उनकी पहली परीक्षा है…इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर अभिनीत, नादानियां देखें, 7 मार्च को, केवल नेटफ्लिक्स पर। शौना गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर,अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish