मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
Raveena kumari September 2, 2023
Read Time:1 Minute, 16 Second
देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
