आपदा प्रभावित 15 परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए
Raveena kumari August 20, 2023
Read Time:1 Minute, 14 Second
देहरादून: काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में बीते दिनों देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण मकान में घुसे पानी से आंतरिक नुकसान को को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने आपदा मद में जिला प्रशासन के सहयोग से देहरादून दून विहार और जाखन जोहड़ी रोड के आपदा प्रभावित 15 परिवारों को सहायता राशि के चौक वितरित किए।
मंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रभावितों के साथ हर संभव मदद के लिए खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे। जिन प्रभावितों को चैक वितरित किए गए उनमें संजय सोनकर, रविन्द्र कुमार, विशाल, दीपा, मीना, विमला, हेमंत कपुर, आनन्द पटेल,पुष्पा, पवित्रा देवी, राजेन्द्र प्रसाद शामिल हैं।
