प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा कर वंदे भारत को किया रवाना

0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

देहरादून:  वंदे भारत का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर किया गया। देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्स्प्रेस पहली बार संचालित हो रही है। उद्घाटन के बाद रेल मंत्री इस ट्रेन में हरिद्वार स्टेशन तक का सफर करेंगे। वहीं, उद्घाटन समारोह से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छात्रों से बातचीत की। उधर, ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे।

 वंदे भारत का शेड्यूल –

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7 बजे देहरादून से रवाना होगी। ये करीब साढ़े चार घंटे का सफर तय करके 11 बजकर 19 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी। वापस में यही गाड़ी शाम 5.20 बजे आनंद विहार स्टेशन से चलेगी और रात 10.20 बजे देहरादून पहुंचेगी। किराया कितना होगा, रेलवे ने इसका अभी ऐलान नहीं किया है।

 वंदे भारत का स्टॉपेज स्टेशन –

देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 स्टेशनों पर हॉल्ट लेगी। इसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी स्टेशन शामिल हैं। इससे लोगों के दिल्ली से हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश जाने-आने में परेशानी नहीं होगी।

डोईवाला स्टेशन पर मौजूद रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 
भरी उत्साह के साथ लोगों ने लगाए नारे
 स्कूल के छात्र भी बनेंगे यात्रा के सदस्य 
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish