राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
Raveena kumari January 30, 2023
Read Time:1 Minute, 5 Second
नई दिल्ली (आईएएनएस): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोमवार 30 जनवरी को 75वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान विचारों का स्मरण करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान विकसित भारत के लिये काम करने के हमारे संकल्प को सदैव दृढ़ बनाता रहेगा।
