जम्मू कश्मीर के नरवाल में हुए दो धमाके, छह लोगों के घायल होने की खबर
Raveena kumari January 21, 2023
Read Time:49 Second
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में दो विस्फोट होने की खबर है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इन धमाकों में 6 लोगों के घायल होनी की खबर है। पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की यात्रा के चलते जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी है। इस बीच पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। डीआईजी शक्ति पाठक ने भी पूरे इलाका का दौरा किया। एडीजी पुलिस मुकेश सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।