प्रो धूमल ने सुजानपर में सुनी मन की बात

dhumal_880_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600 (1)
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

हमीरपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माह के अंतिम रविवार को आयोजित की जाने वाली ‘मन की बात ‘ का 93 वा कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित हुआ। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम को सुनने एवं देखने के लिए विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में की गई बातों को लेकर लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री पूरे देश की बात देशवासियों के सामने रखते हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने योग करें रोग भगाएं को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किस तरह से एक अनिका नाम की लड़की ने योग के माध्यम से अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाया प्रधानमंत्री ने मन की बात में आने वाले त्योहारों को लेकर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि शुरू हो रहे हैं पहले नवरात्र में शैलपुत्री की पूजा देशवासी करेंगे। नवरात्र समाप्ति के बाद विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा तमाम बातों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जन्म जयंती है। स्वच्छता अभियान को पूरा देश चला रहा है इस अभियान को और जोर शोर से चलाना है बड़े-बड़े राज्य में इस अभियान को अलग ही तरीके से चलाया जा रहा है समुद्र सफाई अभियान चला है शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्र इस अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं ।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि .’लक्ष्य अंत्योदय- प्रण अंत्योदय- पथ अंत्योदय’ एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज मनाई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish