मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नालागढ़ में किया 83 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास

download (92)
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

सोलन: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को सोलन जिला के नालागढ़ में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र के लिए लगभग 83 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के जन-जन के सहयोग, नेतृत्व की दूरदर्शिता तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम से ही आज हिमाचल विकास के विभिन्न मानकों पर देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास में पूर्ण सहयोग के लिए प्रदेश के जन-जन का आभर व्यक्त करना है।

उन्होंने नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के हाड़ा कुण्डी खोल बेली एवं अन्य गांवों के लिए 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा के खेड़ा निचला, खेड़ा घराट एवं अन्य गांवों के लिए 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, नालागढ़ तहसील में 85.30 लाख रुपये से जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना खेड़ा चक के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, ग्राम पंचायत बघेरी के टिक्करी गांव में 88.52 लाख रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य, नालागढ़ तहसील में आंशिक रूप से कवर भीनी की जोहड़ी, बन्नी तथा आसपास के गांवों के समूह के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के स्तरोन्नयन कार्य, नालागढ़ तहसील में 1.15 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राह्मणा के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं ढांग उपरली का लोकार्पण किया।

मुख्यमन्त्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में ही 45.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित डायलीसिस सेंटर तथा नन्ड में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish