प्लास्टिक मुक्त होगा उत्तराखंड का शिक्षा विभाग

download (88)
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

देहरादून: उत्तराखंड का शिक्षा विभाग जल्द ही प्लास्टिक मुक्त होने वाला है। शासन ने इसके लिए विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह शासनादेश मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया है।

मुख्य सचिव ने 14 मार्च को एक बैठक में इस पर दिशा-निर्देश दिए थे। इस निर्देशानुसार विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों और विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त किया जाना है। इसको लेकर आज विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशालय से सभी कार्यालयों और विद्यालयों को निर्देश जारी किये गए हैं।

कार्यालयों-विद्यालयों में प्लास्टिक से संबंधित किसी भी वस्तु (यथा प्लास्टिक की बोतल, गिलास, प्लेट, थाली आदि) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित किए जाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयी शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने निर्देश में कहा है कि विभागीय बैठकों, सेमिनारों-कार्यशालाओं में भी प्लास्टिक के निर्मित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जायेगी। सभी अधिकारी-कार्मिक अपनी-अपनी मेटल की बोतल का प्रयोग करेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं को भी प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाए जाएं।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक बैग के स्थान पर जूट-कपड़ा इत्यादि से बने कैरी बैग का प्रयोग करने के लिए सबको प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही विभाग के प्रत्येक कार्यालय-विद्यालय में प्लास्टिक मुक्त कार्यालय का बोर्ड लगाया जायेगा।

विभाग के ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। विद्यालयी शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी-कार्मिक, शिक्षकों द्वारा इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। भविष्य में कार्यालयों- विद्यालयों के निरीक्षणों में इसका भी संज्ञान लिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish