अनुपम खेर स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, कंगना रनौत ने की तारीफ
Raveena kumari February 21, 2022
Read Time:1 Minute, 10 Second
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद रूह कांप जाएगी।
अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, “ये है द कश्मीर फाइल्स का हृदय विदारक ट्रेलर। अगर इसने आपको नहीं झकझोरा तो फिर इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है।”
