सरकार ने प्रदेश में अवकाशों की सूची जारी की, कर्मचारियों को मिलेगा 97 दिन अवकाश लाभ

0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

हरेला समेत 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए

देहरादून: प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 के अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कर्मचारियों को कुल 365 दिन में 97 दिन अवकाश का लाभ मिलेगा।

इस बार सरकार ने हरेला को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल करते हुए कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची में सार्वजनिक अवकाश के साथ ही चार अन्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

इन चार अन्य सार्वजनिक अवकाश का लाभ विधानसभा और सचिवालय समेत उन कार्यालयों पर लागू नहीं होंगे, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है।

तीन अवकाश जिलों में जिलाधिकारी के स्तर से स्थानीय पर्व के लिहाज से तय किए जाते हैं। दो निर्बंधित अवकाश कर्मचारी अलग से ले सकते हैं।

ये दो अवकाश कर्मचारी 18 निर्बन्धित अवकाश की सूची में से ले सकते हैं। इसी तरह वर्ष 2021 में 52 रविवार हैं। 12 सैकेंड सैटरडे हैं।

सचिवालय और विधानसभा के कर्मचारियों को 52 रविवार के साथ ही 52 शनिवार का भी अवकाश का लाभ मिलेगा।

बैंक, ट्रेजरी कर्मचारियों को 24 की जगह सिर्फ 22 ही सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।

इस बार छह सार्वजनिक अवकाश रविवार और शनिवार को हैं। ऐसे में सचिवालय, विधानसभा कर्मचारियों को छह अवकाश अतिरिक्त अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।

होलिका दहन, महावीर जयंती, 15 अगस्त, रक्षाबंधन पर्व रविवार को हैं। महात्मा गांधी जयंती, क्रिसमस भी शनिवार को है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish