घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून:  राजधानी दून के थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत हरबंसवाला में जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी गुरजीत सिंह (पुत्र नरोत्तम सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराकर कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म का आरोपी 45 वर्षीय गुरजीत सिंह हरबंसवाला देहरादून का रहने वाला है। थाना बसंत विहार पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पीड़िता के घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी गुरजीत सिंह जबरदस्ती घर में गुस्सा आया।

आरोप है कि इस बीच पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 328, 323, 452 में एफआईआर दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish