प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस रवाना

61db26056e174318f9559b4f6bb735a9
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 नवंबर को मनीला में आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस रवाना हो गए। वो फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, भारत के आसियान देशों के साथ संबंध उसकी एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में हैं और महासागर दृष्टिकोण में भी इनका महत्वपूर्ण स्थान है। भारत और आसियान देशों के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं। वर्तमान में यह साझेदारी व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों तक विस्तृत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वह व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क तथा समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नई गति देने के लिए अन्य नेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने के मुद्दों पर भाग लेने वाले नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री फिलीपींस में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा आसियान के साथ भारत की साझेदारी को नई ऊर्जा देगी और शांतिपूर्ण, समृद्ध तथा सुदृढ़ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा संकल्प को मजबूत करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish