बैजनाथ में दो लोगों से 1 किलो 107 ग्राम चरस की खेप बरामद, चंबा से दो आरोपी गिरफ्तार

ecd9386bdc18ce4ce88672b7f8983fae
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

धर्मशाला: कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले सोकरू डैम क्षेत्र में गश्त के दौरान दो लोगों से 1 किलो 107 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बैजनाथ क्षेत्र के तहत सोकरू डैम के समीप दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। जब दोनों व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई तो उनके कब्जे से 1 किलो 107 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। सीआईए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद चरस को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान केवल कुमार (उम्र 45 वर्ष), निवासी गांव कैल्ला, डाकघर खुंदैल, तहसील भरमौर, जिला चम्बा और नेक चंद (उम्र 46 वर्ष), निवासी गांव कैल्ला, डाकघर खुंदैल, तहसील भरमौर, जिला चम्बा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना बैजनाथ द्वारा आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish