विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ‘सृष्टि मंथन 2026’ में लिया भाग

6
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आज एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण कॉन्क्लेव ‘सृष्टि मंथन 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘कैम्पस एनर्जी टू क्लाइमेट एक्शन’ कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के सतत उपयोग तथा जलवायु परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों से जुड़े उनके नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

ऋतु खंडूड़ी ने युवाओं की रचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता को सराहनीय बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish