तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, जनता के मुद्दे उठाने का संकल्प

3279ed2d0c25152468a10d847de22655
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ न्याय यात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने इस यात्रा के माध्यम से जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का संकल्प जताया।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा के दौरान बदरी विशाल, बाबा केदारनाथ और टपकेश्वर महादेव के जयकारे लगाए गए।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पदयात्रा गांधी पार्क, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक निकाली जाएगी। इसके बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र में इंदर बाबा मार्ग, कैनाल रोड और वेली गांव तक यात्रा प्रस्तावित है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सवालों और अपेक्षाओं को सुनना तथा न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि देहरादून से शुरू हुए इस अभियान को आगे प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाया जाएगा। इसके तहत सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में न्याय यात्रा आयोजित की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, वैभव वालिया, गरिमा मेहरा दसौनी, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर जोगी, वीरेंद्र पोखरियाल, संग्राम सिंह पुंडीर, अभिनव थापर, सुशांत बोरा, मनमोहन शर्मा, गौतम नौटियाल, पीयूष गौड़, प्रशांत खंडूड़ी, रितेश जोशी, राहुल मनवाल, सोनिया आनंद, अनूप कपूर और अमित रावत सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish