तीन पंचायतों को जोड़ने वाला 122 फीट लंबा पुल बनकर तैयार, मुख्यमंत्री सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार

image
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

रामपुर (हिमाचल प्रदेश): क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए तीन पंचायतों को आपस में जोड़ने वाले 122 फीट लंबे पुल का निर्माण कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। पुल का निर्माण पूरा होने पर स्थानीय ग्रामीणों, तीनों पंचायतों की संयुक्त टीम और विकास सभा 15/20 में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों व कर्मचारियों, भीम सैन नेगी तथा ठेकेदार जय सिंह व जगदीश मेहता का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बदौलत ही यह महत्वपूर्ण पुल समय पर बनकर तैयार हो सका है।

–प्रीतिभोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन

पुल का कार्य पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज तीनों पंचायतों की टीम और विकास सभा 15/20 द्वारा एक विशेष प्रीतिभोज एवं मान-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्थानीय महिला मंडलों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस पुल के बनने से तीनों पंचायतों के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नया बल मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish