मेयर सौरभ थपलियाल से मिले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष यश डबास
Raveena kumari September 26, 2026
Read Time:57 Second
देहरादून। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष यश डबास ने नगर निगम देहरादून कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
मेयर सौरभ थपलियाल ने यश डबास को छात्रसंघ अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यश डबास छात्रहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
