मुख्य सचिव ने उत्तरकाशी स्मार्ट कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

12
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

उत्तरकाशी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद उत्तरकाशी स्थित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों की निगरानी, सूचना संकलन और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने स्मार्ट कंट्रोल रूम में स्थापित विभिन्न तकनीकी एवं संचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मौसम संबंधी सूचनाओं, वर्षा की स्थिति, सड़क मार्गों की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न तहसीलों से प्राप्त सूचनाओं तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से संचालित निगरानी एवं सूचना तंत्र की कार्यप्रणाली को भी देखा।

उन्होंने कंट्रोल रूम में उपलब्ध संचार एवं निगरानी प्रणालियों, सैटेलाइट फोन और विभिन्न संचार माध्यमों का भी अवलोकन किया। मुख्य सचिव ने आपदा की स्थिति में सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा या किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी के शुरू किए जा सकें। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को प्रभावी और सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई सहित जिला आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish