डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा की नामांकन रैली में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल

11
0 0
Read Time:1 Minute, 8 Second

देहरादून। महानगर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवदीप राणा की नामांकन रैली में शामिल हुए।

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। रैली में युवाओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से छात्र राजनीति में विद्यार्थियों की भागीदारी और संगठन की सक्रियता दिखाई दी।

मेयर सौरभ थपलियाल ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवदीप राणा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish