कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत, एकजुट होकर जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को देंगे गति: ऋतु खंडूड़ी

7
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आज विधानसभा कोटद्वार में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

ऋतु खंडूड़ी ने कार्यकर्ताओं के सुझावों और विचारों को सुना तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही पार्टी की नीतियां और विचार जन-जन तक पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। ऋतु खंडूड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जिला प्रभारी रमेश मैखुरी, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री दर्जाधारी राजेंद्र अंथवाल, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, जिला मंत्री सुरेंद्र आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला केस्टवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी एवं हरि सिंह पुंडीर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र आर्या, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, आशीष रावत, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, नीरूबाला खंतवाल, राजदीप माहेश्वरी, संग्राम सिंह भंडारी, ऋतिक, बबीता सिंह एवं नीना बेंजवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish