विकासनगर में हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार, चकले के पीछे छिपाई स्मैक बरामद

7
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित और हिस्ट्रीशीटर 60 वर्षीय परवीन उर्फ पिन्नो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 6.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसे खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखा गया था।

डाकपत्थर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्मैक के साथ पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस को परवीन उर्फ पिन्नो के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर 7 सितंबर को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उसके घर की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी गई 6.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह कोतवाली विकासनगर की हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish