उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर केंद्र की सकारात्मक पहल

9
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

देहरादून। उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सकारात्मक पहल की है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों को विभागीय स्तर पर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संबंधित विभाग/प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है। इसी प्रकार पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर भी संबंधित प्रभाग से परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने इन दोनों संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखते हुए प्रदेश में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा के साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से उत्तराखंड में गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे मरीजों को गंभीर उपचार के लिए अन्य राज्यों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रदेश में प्रशिक्षित पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार होगा। इससे स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक तकनीकी एवं सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा दोनों प्रस्तावों को विभागीय परीक्षण के लिए भेजे जाने को उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish