कैंट विधानसभा में रक्षाबंधन की धूम, मातृशक्ति ने बांधा रक्षा सूत्र

1
0 0
Read Time:5 Minute, 10 Second

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर के नेतृत्व में कांवली रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में ‘रक्षाबंधन महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया और भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं इलाकों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली के सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल तथा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकी के दौरान मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही समाज में स्नेह, सम्मान और एकता की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कैंट विधानसभा में मातृशक्ति को समर्पित आयोजन को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। रक्षाबंधन हमें बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होने का संदेश देता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अभिनव थापर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम संयोजक एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं, क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, जसविंदर गोगी, नवीन जोशी, चरणजीत कौशल, संग्राम सिंह पुंडीर, संगीता गुप्ता, गरिमा दसौनी, पिया थापा, रामकुमार थपलियाल, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, गुरचरण कौशल, डॉ. दीपक बिष्ट, विमलेश वर्मा, अमेन्द्र बिष्ट, अनिल नेगी, मोहन काला, नितिन चंचल, अमृता कौशल, अनिता दास, मालती देवी, शुभम सैनी, अजीत यादव, स्वाति नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish