रुड़की में भीषण सड़क हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, छह घायल

1
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार, 21 अगस्त की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतकों की पहचान
पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों की पहचान अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिझोली, कोतवाली मंगलौर, राजू (24) पुत्र कदम सिंह और राजीव (18) पुत्र मोल्हड सिंह निवासी रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर के रूप में हुई है।

वहीं घायल आदित्य चंद्रा (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजरपुर की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का रुड़की के अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish