बदरीनाथ धाम में जल्द मिलेगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, 45 बेड का अस्पताल निर्माण अंतिम चरण में

4
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाए जा रहे 45 बेड के चार मंजिला आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अस्पताल को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों के उपचार से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आधुनिक चिकित्सा उपकरण भी अस्पताल में पहुंच चुके हैं और उनके इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। मरीजों और तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल भवन में लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को आगामी 31 अगस्त तक अस्पताल भवन का निर्माण हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य के साथ-साथ चिकित्सा उपकरणों की स्थापना और अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

अक्टूबर में पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
बताया जा रहा है कि अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संभावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन से लेकर पीएमओ स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं। इसी दौरान आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के अक्टूबर में संभावित दौरे को देखते हुए अस्पताल भवन का निर्माण और आधुनिक मशीनों की स्थापना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish