मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन

3
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भूस्खलन और भवनों को भी खतरा बना हुआ है। इसी बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। भवन गिरने की जोरदार आवाज सुनकर अंदर मौजूद पांच लोग तत्काल बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भवन गिरने से कुछ क्षण पहले अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही भवन के अंदर मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकल आए। इसके तुरंत बाद देखते ही देखते पूरा बहुमंजिला भवन भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के दौरान भवन में रखा पूरा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान हुआ।

बताया गया कि भवन में चार कमरे थे, जबकि इसकी छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। गनीमत रही कि भवन के धराशायी होने से पहले उसमें मौजूद सभी पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भवन के अचानक गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बहुमंजिला भवन को अचानक भरभराकर गिरते हुए देखा जा सकता है।

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भवन के धराशायी होने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्थाओं और जर्जर भवनों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish