सीएम धामी ने स्व. इंद्रमणि बडोनी को पुण्यतिथि पर किया नमन

9
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के स्वप्न को साकार करने के लिए जन-जन को जागरूक कर राज्य आंदोलन की अलख जगाने वाले महान राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति इंद्रमणि बडोनी का समर्पण, संघर्ष और त्याग अविस्मरणीय है। उन्होंने पृथक राज्य की मांग को जन-जन तक पहुंचाने और आंदोलन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीएम धामी ने कहा कि स्व. बडोनी का संघर्ष और त्याग आज भी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन उत्तराखंड के विकास, सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश के हित और जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish