कोटद्वार बेस अस्पताल में मैमोग्राफी सुविधा का शुभारंभ

5
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की सामाजिक उत्तरदायित्व निधि (CSR) के माध्यम से स्थापित मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।

यह नई स्वास्थ्य सुविधा कोटद्वार के साथ ही पौड़ी गढ़वाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है। मैमोग्राफी सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को स्तन संबंधी जांच के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे स्तन कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराने का आह्वान किया।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की स्थापना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का आभार व्यक्त किया। मैमोग्राफी प्रयोगशाला के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish