मुख्यमंत्री धामी ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों को किया सम्मानित

12
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद अमित कुमार अणथ्वाल ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता को सम्मान देते हुए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूतों की वीरगाथाएं सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र सदैव उनके सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish