प्रेमनगर-गढ़ी कैंट की बदहाली पर महानगर कांग्रेस का हल्ला बोल, डॉ. गोगी ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

6
0 0
Read Time:4 Minute, 23 Second

देहरादून। प्रेमनगर एवं गढ़ी कैंट क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं, बदहाल सड़कों, जलभराव, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीवर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने छावनी परिषद प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और छावनी परिषद प्रशासन से समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रेमनगर और गढ़ी कैंट की जनता वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मानसून के दौरान जलभराव, खराब नालियां और क्षतिग्रस्त सड़कें लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड स्थित मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। प्रेमनगर त्यागी मार्केट का स्मार्ट टॉयलेट भी जनता के उपयोग के लिए शुरू नहीं हुआ है। वहीं अनेक स्थानों पर सड़कें और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तथा सफाई और फॉगिंग व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है।

डॉ. गोगी ने कहा कि “जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहती है। छावनी परिषद प्रशासन को चेतावनी है कि प्रेमनगर और गढ़ी कैंट की जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, अन्यथा महानगर कांग्रेस आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज करेगी।”

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पाँच वर्षों से छावनी परिषद के चुनाव नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को अपना निर्वाचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि छावनी परिषद के चुनाव शीघ्र कराए जाएं, ताकि स्थानीय जनता की समस्याओं को लोकतांत्रिक मंच मिल सके।

महानगर कांग्रेस ने मांग की कि क्षेत्र में नालों की विशेष सफाई, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा अभियान, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान तत्काल किया जाए।

डॉ. गोगी ने कहा कि “महानगर कांग्रेस प्रेमनगर और गढ़ी कैंट की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस सड़क से लेकर छावनी परिषद कार्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी।”

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, पार्षद शुष्यंत वोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, मोहित ग्रोवर, सुमित खन्ना, अनिल मोटा भाई, अभिनव थापर, अनिल बस्नेत, राजेश पुंढिर, अल्ताफ भाई, राहुल तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला, रवींद्र रैना , ललित बद्री, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, दीपक मधवाल, राजेंद्र धवन, पल्ली भाई, भगवान सिंह, वीरेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish