दून विश्वविद्यालय में छात्रों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, पलायन, रोजगार, AI और ट्रैफिक पर पूछे सवाल

9
0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान-तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में रोजगार की संभावनाओं तथा देहरादून की यातायात व्यवस्था से जुड़े सवाल मुख्यमंत्री के सामने रखे।

रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही गति
पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सौर स्वरोजगार योजना के साथ पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाने पर जोर
उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इससे प्रदेश में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

AI के दौर में ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
विज्ञान, तकनीक और AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच रोजगार की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार का स्वरूप भी बदल रहा है। नई तकनीकों के कारण रोजगार के नए अवसर तेजी से सामने आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को लगातार विकसित करें और ‘फ्यूचर रेडी’ बनें। सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल, तकनीक और नए रोजगार क्षेत्रों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

एलिवेटेड रोड से जाम की समस्या का होगा समाधान
देहरादून में यातायात जाम की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबे समय से बनी जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार विकास की नीतियों और योजनाओं में प्राथमिकता दे रही है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार और राज्य के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार साझा किए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish