नगर निगम परिसर में आयोजित भंडारे में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल

9
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

देहरादून। नगर निगम देहरादून परिसर में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से आयोजित भंडारे में मेयर सौरभ थपलियाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने परिसर स्थित प्राचीन महर्षि भगवान वाल्मीकि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया और भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने भगवान वाल्मीकि से समस्त नगरवासियों और नगर निगम परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं और नगर निगम कर्मचारियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी सद्भाव, सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता से सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

भंडारे के आयोजन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद, सचिव धीरज भारती, अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, योगेश आनंद, महिपाल सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish