हरेला पर नकरौंदा में पौधारोपण, हरित देहरादून के संकल्प को मिला नया बल

3
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

देहरादून। लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में नगर निगम देहरादून की ओर से चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान के तहत मेयर सौरभ थपलियाल ने वार्ड संख्या 99 के नकरौंदा स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में पौधारोपण किया।

इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। मेयर ने स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए सदस्यों से पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच देहरादून में हरित क्षेत्रों का विस्तार समय की आवश्यकता है। पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ वायु गुणवत्ता सुधारने, तापमान नियंत्रित करने और शहर को अधिक सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने का अभियान लगातार जारी है। मेयर ने देहरादूनवासियों से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर और हरित देहरादून के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, स्थानीय पार्षद राहुल कुमार, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish