सचिवालय में मौसमी सब्जियों के पौधों का वितरण, नगर निगम ने किचन गार्डन अपनाने का दिया संदेश

11
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

देहरादून। नगर निगम देहरादून ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मौसमी सब्जियों के पौधों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पोषणयुक्त आहार, किचन गार्डन की अवधारणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने घरों, कार्यालयों तथा उपलब्ध खुले स्थानों पर सब्जियों एवं अन्य पौधों का रोपण कर हरित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया गया। नगर निगम ने कहा कि किचन गार्डन परिवारों को ताज़ी, सुरक्षित और पौष्टिक सब्जियाँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण, जैविक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नगर निगम ने सभी नागरिकों से स्वच्छता और हरियाली को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास पौधरोपण कर और किचन गार्डन विकसित कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकता है। निगम ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish