खिर्सू में लखपति दीदी सम्मेलन: स्वरोजगार से बनें आत्मनिर्भर महिलाएं: डॉ. धन सिंह रावत

3
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

पौड़ी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को खिर्सू में श्रीनगर विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और स्वरोजगार के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता विकसित भारत की मजबूत नींव है।

डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आज महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार, उद्यमिता और सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज और प्रदेश की प्रगति में भी अहम योगदान दे सकती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. रावत ने भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, राज्य मंत्री श्रीमती अनुराधा वालिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला भंडारी, जिला प्रभारी श्रीमती रेखा डंगवाल, सह प्रभारी सुनीता कोटनाला सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish