संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

15
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समानता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा में जन-जन की सहभागिता सामाजिक समरसता के प्रति लोगों की आस्था और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 जुलाई से 20 फरवरी तक संचालित होने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से संत गुरु रविदास के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सामाजिक समरसता को अपनी कार्यसंस्कृति का आधार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए यह अभियान सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish