गुरु पूर्णिमा पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

4
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है और गुरु अपने ज्ञान, संस्कार तथा मार्गदर्शन से व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा और मूल्य प्रदान करने वाले प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति के चरित्र, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सभी अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करें तथा उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish