पीटीसी नरेंद्र नगर में 28 दिवसीय यातायात रिफ्रेशर कोर्स का समापन

9
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

देहरादून। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 28 दिवसीय यातायात रिफ्रेशर कोर्स का रविवार को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में यातायात निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री कृष्ण कुमार वी.के. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राज्य में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में किया जाना चाहिए।

समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पीटीसी निदेशक श्री यशवंत सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक श्री जगदीश चंद्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं द्वारा सड़क सुरक्षा, आधुनिक यातायात प्रबंधन, मोटर वाहन अधिनियम, दुर्घटना स्थल प्रबंधन, सड़क अभियांत्रिकी, ई-चालान एवं आईटीएमएस, यातायात प्रवर्तन, जनजागरूकता, नेतृत्व एवं व्यवहार कौशल, तनाव प्रबंधन, स्मार्ट पुलिसिंग तथा नवीन तकनीकों से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक एवं समसामयिक प्रशिक्षण दिया गया।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ राज्य में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रभावी यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish