भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित

1
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों को आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए तीर्थयात्रियों एवं आम जनता तक समय पर सही और आधिकारिक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति न बने।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और मार्ग की स्थिति के मद्देनज़र एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है। मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद चारधाम यात्रा का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish