केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से घोड़ा-डंडी सेवा बाधित, पैदल यात्रा जारी

3
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे घोड़ा, डंडी और कंडी सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासन ने पैदल यात्रियों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रहने की जानकारी दी है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को केदारनाथ पैदल मार्ग पर पोल संख्या 98-99 के बीच बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर घोड़ा, डंडी और कंडी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर DDRF, पुलिस चौकी जंगलचट्टी तथा एमटीएफ भीमबली की टीमें तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड, गुप्तकाशी) के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार, मार्ग को शीघ्र बहाल करने के लिए 14 श्रमिकों को लगाया गया है। अवरुद्ध हिस्से को साफ करने और मार्ग को पूरी तरह सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish