राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

10
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने कहा कि अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन के निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

कांग्रेस ने अमर मेहता के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish