नई दिल्ली में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सीडीएस जनरल राजा सुब्रमणि से की मुलाकात

1
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, PVSM, AVSM, SM, VSM से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच बदलते वैश्विक एवं क्षेत्रीय सामरिक परिदृश्य, राष्ट्रीय सुरक्षा और समसामयिक रणनीतिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप रक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा सैन्य रणनीति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के संवाद राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र को सशक्त बनाने और भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल ने जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, समृद्ध सैन्य अनुभव और दूरदर्शी सोच के मार्गदर्शन में भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और गौरव की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish