पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
Raveena kumari July 13, 2026
Read Time:1 Minute, 1 Second
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के पूज्य पिता नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि नंद किशोर गोयनका के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
