केदारनाथ में हृदयाघात से पीड़ित श्रद्धालु को SDRF ने एयरलिफ्ट कर पहुंचाया एम्स ऋषिकेश

10
0 0
Read Time:1 Minute, 11 Second

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान एक युवा श्रद्धालु को अचानक हृदयाघात आने पर एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने एनडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित कर गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु को विवेकानंद अस्पताल से सुरक्षित केदारनाथ हेलीपैड तक पहुंचाया।

हेलीपैड पर पहले से तैयार एयर एंबुलेंस के माध्यम से श्रद्धालु को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया, जहां उसका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जाएगा।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और विभिन्न एजेंसियों के बेहतर समन्वय से समय रहते श्रद्धालु को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish