नवनियुक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल ने राज्यपाल से की भेंट

8
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कपिल लाल को प्रदेश के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड का वन विभाग संरक्षण, संवर्धन और वन्यजीव सुरक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

बैठक के दौरान राज्य के वन संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण संतुलन, वन्यजीव संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन जैसे विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसके समृद्ध वन क्षेत्रों और प्राकृतिक धरोहर से है। ऐसे में वनों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के साथ वन संपदा का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रमुख मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा वन संरक्षण, हरित विकास और पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish