राज्यपाल से महानिदेशक खुफिया एवं सुरक्षा अभिनव कुमार ने की भेंट

7
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को लोक भवन में महानिदेशक, खुफिया एवं सुरक्षा, उत्तराखंड अभिनव कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान राज्य के सुरक्षा तंत्र, खुफिया व्यवस्था तथा समसामयिक विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। यह शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

महानिदेशक अभिनव कुमार ने राज्यपाल को खुफिया एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी। राज्यपाल ने प्रदेश में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish