कोटद्वार में एडीबी परियोजना का ऋतु खण्डूडी ने किया स्थलीय निरीक्षण

12
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषणखण्डूडी ने आज एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा वित्त पोषित पेयजल एवं आधारभूत अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे क्रियान्वयन का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि यह परियोजना कोटद्वार के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके पूरा होने के बाद नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पुरानी और जर्जर पेयजल पाइपलाइनों की समस्याओं से भी लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से शहर की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा, जिससे कोटद्वार के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के दीर्घकालिक और समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक विकास कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर के नागरिकों को बेहतर पेयजल व्यवस्था और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish