रामपाल सिंह ने संभाला बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार
Read Time:1 Minute, 17 Second
देहरादून। आज बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने समिति के आधिकारिक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय आगमन पर विभागीय अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा, “यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभाव के साथ लागू हों।”
इस अवसर पर ज्योति प्रसाद गैरोलाउपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, विकास शर्मा महापौर रूद्रपुर, निदेशक सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक टी०एस० अन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
